{"_id":"698b81f9fe855bb8e50fdc6a","slug":"car-driver-sent-to-jail-for-killing-four-daughters-raebareli-news-c-13-1-lko1001-1599480-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चार बेटियों की मौत के मामले में जेल भेजा गया कार चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चार बेटियों की मौत के मामले में जेल भेजा गया कार चालक
Wed, 11 Feb 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई चार बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी कार चालक विकास मिश्रा को मंगलवार को दीवानी कचहरी स्थित सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया। कचहरी परिसर में घटना से नाराज लोग चालक पर हमला न कर दें, इसलिए पुलिस फोर्स चौकन्ना रही।
जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम चूली गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर कार की चपेट में आने से कोडर की आसमां, हिमांंशी, शालिनी और रश्मि यादव की मौत हो गई थी, जबकि पांच लड़कियां घायल हुई थीं। मृतक रश्मि यादव के पिता रामरतन यादव की तहरीर पर जगतपुर थाने में कार संख्या यूपी 73वी 7477 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
रामरतन का आरोप है कि कार चालक ने चार लड़कियों की हत्या की है। पुलिस ने सोमवार को जगतपुर कस्बे के पास से कौशाम्बी जिले के धनवंतरी नगर एनडी कॉलोनी नया बाजार कसिया भरवारी निवासी विकास मिश्रा को पकड़ा था। विकास गैरेज संचालन करने के साथ ही इंश्योरेंस का भी काम करता है। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी चालक को जेल भेजा गया है।