फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Canal stripped, 50 bigha wheat crop submerged

नहर की पटरी कटी, 50 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न

Thu, 09 Mar 2017 11:36 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 09 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Canal stripped, 50 bigha wheat crop submerged
ग‌िरी फसल - फोटो : Amar Ujala
डलमऊ तहसील क्षेत्र से होकर निकले पुरवा ब्रांच नहर की पटरी गुरुवार को कट गई। इससे करीब 50 बीघे गेहूं की फसल में पानी भर गया। सूचना देने के बाद सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नहर नहीं बंधवाई गई तो रात भर में सैकड़ों बीघे फसल में पानी भर जाएगा।
विज्ञापन


डलमऊ गंग नहर से निकला पुरवा ब्रांच गंग नहर की दाई पटरी तेलहना गांव के पास कट गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण किसान कटान को नहीं बांध सके। इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


नहर के आसपास की करीब 50 बीघे गेहूं की फसल में पानी भर गया। किसान शिवपाल, बाल्हेश्वर, लल्ला, रामप्रसाद आदि ने बताया कि नहर की पटरी जर्जर थी। दो दिन पहले नहर में ज्यादा पानी छोड़ दिया गया। इससे नहर उफनाकर कट गई। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि नहर में बंधवाने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed