फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Business affected due to closure of traffic from Gegas Ganga Bridge

Raebareli News: गेगासों गंगा पुल से आवागमन बंद होने से व्यापार प्रभावित

Tue, 22 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 22 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Business affected due to closure of traffic from Gegas Ganga Bridge
गेगासों गंगापुल पर लगे बैरियर।
लालगंज (रायबरेली)। बांदा-बहराइच हाईवे पर गेगासों स्थित गंगा का पुल जर्जर होने से एक हफ्ते पहले भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। ऐसे में व्यापार आधा हो गया है। सब्जियों और निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से लोगों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जर्जर पुल से ट्रक, बस, लोडर, टेंपो और पिकअप का आवागमन रोक दिया गया है। अब केवल बाइक और ई रिक्शा निकल रहे हैं। लालगंज नगर में फल और सब्जी का व्यापार लगभग आधा रह गया है। वहीं, मौरंग, गिट्टी, सीमेंट और सरिया के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। अब वाहनों को 25 किलोमीटर चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। इससे माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है। समय भी ज्यादा लग रहा है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी अध्यक्ष सुरेश सोनकर बताते हैं कि पहले फतेहपुर से हर रोज 25 पिकअप हरी सब्जी आती थी। अब व्यापारी सीधे रायबरेली मंडी जा रहे हैं, क्योंकि रास्ता लंबा हो गया है और लागत बढ़ गई है। फल विक्रेता राजेंद्र सोनकर कहते हैं कि जब फतेहपुर से वाहन आते, तो गांधी चौराहा गुलजार रहता था, अब ग्राहक नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटर मैकेनिक हरिनारायण सिंह कहते है कि वह समरसेबल मोटर बनाते हैं। फतेहपुर से बहुत काम आता था, अब लोग आ ही नहीं पा रहे। पुल बंद होने से न केवल शहर बल्कि गोंडा, बाराबंकी, हैदरगढ़ समेत कई जिलों का संपर्क बाधित हो गया है। गंभीर मरीजों को फतेहपुर या लखनऊ ले जाना भी मुश्किल हो गया है।


जिला पंचायत सदस्य आशीष यादव कहते हैं कि लालगंज से फतेहपुर की दूरी कम थी। लोग वहीं से जरूरी सामान खरीदते थे। अब वहां पहुंचना मुश्किल हो गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि पुल से आवागमन बंद होने से व्यापार ठप है। हैरानी की बात यह है कि किसी भी जनप्रतिनिधि ने अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। कब तक पुल की मरम्मत हो जाएगी, यह भी अफसर नहीं बता पा रहे हैं। कहा कि व्यापार मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगा, ताकि पुल की मरम्मत का काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed