फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bus collides with tractor trolley, 25 passengers injured

Raebareli News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई बस, 25 यात्री घायल

Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 07 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with tractor trolley, 25 passengers injured
नंदाखेड़ा गांव के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
बछरावां (रायबरेली)। बांदा-बहराइच हाईवे पर नंदाखेड़ा गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर ट्राॅली से रोडवेज बस टकरा गई। बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद बस और ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


बांदा डिपो की बस बांदा से लखनऊ जा रही थी। हाईवे पर नंदाखेड़ा गांव की तरफ से जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में बस पर सवार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बीघा गांव की रहने वाली गुडि़या (35), रामनगर निवासी रमेश (30), ताला गांव निवासी नागिनी (25), उनके बेटे सलमान (6), रामरती (60), हितेश्वर (42), गुरुबख्शगंज निवासी रमेश (39) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


18 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां रामरती, गुड़िया की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल यात्री मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि बस और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो बाइकों की टक्कर में सात लोग घायल
बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खैरानी गांव के पास रविवार दोपहर 1.30 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें सात लोग घायल हुए। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी असलम (42) सुबह पत्नी गुंजीश बानो (35), बेटे जोनल (7) के अलावा मिथलेश बानो (40), लाल मोहम्मद (5) को बाइक पर बैठाकर लखनऊ की तरफ जा रहे थे। खैरानी गांव के पास बाइक सवार लखनऊ जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अभय कुमार (26), युसूफ खान (27) से टक्कर हो गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed