फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bus collides with bridge, 25 Jairine injured

पुलिया से टकराई बस , 25 जायरीन घायल

Sun, 23 Apr 2017 11:36 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 23 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with bridge, 25 Jairine injured
बस एक्सीडेंट - फोटो : SELF
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार की भोर में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर 45 जायरीन से भरी एक बस पुलिया से जा टकराई। इससे बस पर सवार 25 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि प्राइवेट बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस पर सवार सभी लोग जलसे में शामिल होने के लिए नसीराबाद आ रहे थे। गंभीर रूप से घायल 13 लोगों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से जायरीनों में अफरातफरी रही। 
विज्ञापन


सीतापुर जिले के महौली थाना क्षेत्र के गुजिया तकिया कुतुब नगर महौली नगर के 45 जायरीन प्राइवेट बस संख्या यूपी 30 ए 7871 पर सवार होकर रायबरेली जिले के नसीराबाद कस्बे में आयोजित जलसे में शामिल होने के लिए आ रहे थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थी। इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव के पास अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। इससे चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर यूपी डायल 100 और थानेदार जेपी यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बस पर सवार सभी जायरीनों को बाहर निकाला गया। इसमें 25 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शफाक (30), मोहनी (55), सादिक अली (65), मो. हुसैन (25), मो. रियाज (48), मो. अयूब (32), हकीम उल्ला (75), तसऊअर अली (3), रमजान अली (58), मंसा अली (42), अफसर अली (42), शफीक अहमद (65), अनवर अली (55) की हालत चिंताजनक होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार जेपी यादव का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी। इसलिए चालक गाड़ी संभाल नहीं सका और बस पुलिया से जा टकराई। वहीं हादसे की सूचना पर रायबरेली शहर के किला बाजार निवासी मुमताज, मुनीर अहमद जिला अस्पताल पहुंचे। मुमताज ने बताया कि ये सभी लोग नसीराबाद जलसे में शामिल होने जा रहे थे, तभी बस पलटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed