फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bundles of books lying at the school gate, video goes viral

Raebareli News: विद्यालय गेट पर पड़े किताबों के बंडल, वीडियो वायरल

Wed, 13 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 13 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bundles of books lying at the school gate, video goes viral
हलोर। महराजगंज के जमुरावां स्थित कंपोजिट विद्यालय के गेट पर बीआरसी से आईं नई किताबों के बंडल गेट पर पड़े रहे। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद किताबों को अंदर रखवाया गया है। बच्चों को बांटने के लिए किताबें सुबह 11 बजे लाईं गई थी। ऑटो चालक ने किताबों के बंडल गेट पर रखकर चला गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि किताबों को अंदर रखने को लेकर प्रधानाध्यापक छोटेलाल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजीव के बीच कहासुनी हो गई। काफी देर तक किताबों के बंडल गेट पर पड़े रहे। प्रधानाध्यापक छोटेलाल ने बताया कि किसी से कोई कहासुनी नहीं हुई है। विद्यालय की छवि खराब करने के लिए किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बीईओ राम मिलन ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed