फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Brother criticized, longing for longevity

भाई को टीका लगाया, दीर्घायु की कामना

Tue, 14 Mar 2017 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 14 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Brother criticized, longing for longevity
भैया दूज पर भाई को तिलक कर दीर्घायु की कामना करती बहन। - फोटो : अमर उजाला
भैया दूज का पर्व मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को टीका लगाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही भाइयों ने अपनी रक्षा का वचन भी लिया। भाइयों ने उपहार देकर बहनों को खुश किया। शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


बुजुर्ग बताते हैं कि भाई और बहन का यह बहुत ही पुराना पर्व है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग भइया दूज के दिन अपनी बहनों के घर जाकर टीका रोली करवाते हैं, अपनी सामर्थ्य के अनुरूप बहन को उपहार भेंट करते हैं, बहनें उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।
विज्ञापन


होली के दूसरे दिन भैया दूज को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह रहा। बहनों ने भाइयों को अबीर-गुलाल लगाया। इस पर्व को लेकर नन्हें-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह रहा। बड़ों ने भी अपनी बहनों के घर जाकर होली की बधाई दी। बहनों ने अबीर-गुलाल और रोली से टीका लगाया। भाइयों को मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed