फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bridge

60 लाख रुपये से बने नवनिर्मित पुल में आई दरार, गुणवत्ता की खुली पोल

Sat, 19 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
bridge
दरार को दिखाता युवक। - फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा तट पर करीब 60 लाख रुपये की लागत से दो माह पहले ही बनकर तैयार हुए पुल में दरार आ गई। पुल का अभी तक लोकार्पण भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इससे लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की मनमानी उजागर हो गई है। पुल में दरार की सूचना पर विभागीय अभियंताओं में हड़कंप मच गया है। लोगों ने जिलाधिकारी से पुल निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग की है।
डलमऊ गंगा तट पर सड़क घाट और वीआईपी घाट के बीच नाला बहता है। यहां पर श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए अस्थाई पुल बना था। कार्तिक पूर्णिमा में यहां भारी भीड़ उमड़ती है। अन्य दिनों में भी भीड़भाड़ रहती है।
विज्ञापन

दोनों घाटों के बीच आने-जाने में सहूलियत के लिए पुल का निर्माण कराया गया। दो महीने पहले ही पुल बनकर तैयार हुआ था। अभी तक लोकार्पण भी नहीं हुआ है।
इसके पहले बीच पुल में दरार आ गई। रेलिंग में भी दरार दिख रही है। रोहित कुमार, सुधीर जायसवाल, अजय कुमार, अर्षित तिवारी, विमलेश ने बताया कि पुल के निर्माण में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं और काम कराने वाले ठेकेदार ने जमकर मनमानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन पुल की गुणवत्ता बेहद खराब है। यहां पर हर पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। कभी भी पुल टूट सकता है। नागरिकों ने बताया कि निर्माण के दौरान पुल में जमकर मनमानी की गई। यही वजह है कि इतनी जल्दी पुल में दरार आ गई।

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संतोष कुमार राय ने बताया कि पुल में दरार नहीं आई है। बीच में एक्सपेंशन ज्वाइंट है। ज्वाइंट की जगह पर बीच में जगह छोड़नी थी, लेकिन उसमें मसाला डाल दिया गया है। मसाले को हटवाकर ज्वाइंट में जगह बनाई जाएगी। निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed