{"_id":"5841b7c04f1c1b626bde6e5a","slug":"break-the-seal-of-the-house-builder-had-begun-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन की सील तोड़ बिल्डर ने शुरू कराया निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन की सील तोड़ बिल्डर ने शुरू कराया निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग की सील तोड़ बिल्डर ने शुरू कराया काम
- फोटो : अमर उजाला
अवैध निर्माण के खिलाफ आरडीए एक तरफ अभियान चलाकर बिल्डिंगों को सील करने में लगा है। वहीं बेखौफ बिल्डर कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए सील तोड़कर निर्माण करा रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण कैनाल रोड पर चल रहे निर्माण से मिल रहा है। आरडीए दफ्तर के महज चंद कदम की दूरी पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं अफसरों को कानोंकान खबर भी नहीं लग रही है।
बीती 28 नवंबर को आरडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर सहायक अभियंता ए. अहमद, विश्वनाथ की अगुवाई में पांच निर्माणाधीन बिल्डिंग सील किया गया था। कैनाल रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग भी शामिल है। टीम के जाने के बाद ही बिल्डर ने सील को तोड़कर कार्य शुरू करा दिया। सूचना पर अवर अभियंता एसके दीक्षित ने पहुंचकर काम को रोकवा भी दिया।
इसके बावजूद बिल्डर एक बार फिर काम करवाने लगा है। लगातार तीन दिन से काम चल रहा है। निर्माण कार्य को रोकवाने की किसी ने कोई कदम नहीं उठाया है। वहीं आरडीए अफसर इससे पूरी तरह अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
सील को तोड़कर निर्माण कराने की जानकारी नहीं है। सूचना मिली है, जोन के अवर अभियंता को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो निर्माणकर्ता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। -एसके सिन्हा, एक्सईएन, आरडीए।