{"_id":"68bd42051390c028b40f59cc","slug":"body-of-young-man-was-found-lying-on-road-in-raebareli-police-is-investigating-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: शाम को घर से निकला युवक, सुबह सड़क पर मिली लाश; चौकी से 500 मीटर पहुंचने में पुलिस को लगे तीन घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: शाम को घर से निकला युवक, सुबह सड़क पर मिली लाश; चौकी से 500 मीटर पहुंचने में पुलिस को लगे तीन घंटे
Sun, 07 Sep 2025 01:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:58 PM IST
सार
रायबरेली में शनिवार की शाम घर से निकले युवक की लाश सुबह सड़क पर मिली। घटना चौकी से 500 मीटर दूरी है। इसके बाद भी पुलिस को पहुंचने में तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के रायबरेली में रविवार को एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मामला डीह थाना के परशदेपुर चौकी क्षेत्र के सलोन-जायस रोड पर गेवडे मैदान के पास का है। यहां सड़क पर एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान उदयपुर मजरे पद्मनपुर बिजौली गांव निवासी भीमशंकर के बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि विजय शनिवार की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। फिर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
सुबह सड़क पर शव पड़ा मिला तो राहगीरों ने उसे ईंट से कवर कर दिया। ताकि, लोगों की नजर में आ जाए। घटनास्थल चौकी से महज 500 मीटर दूर था। इसके बाद भी पुलिस को पहुंचने में तीन घंटे लग गए। सूचना पर डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज, चौकी इंचार्ज मोहित कुमार शर्मा और पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता भीमशंकर परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लाश देखी तो वह चीख उठे। उनके मुंह से सिर्फ यही निकलता रहा कि 'शाम तक सब ठीक रहा... ई का होइ गवा'। विजय अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां दिलाऊ देवी बेटे की मौत से सहम सी गई हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन