फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   board meeting

Raebareli News: आज आएगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची, तैयारी तेज

Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
board meeting
रायबरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों की अनंतिम सूची 8 दिसंबर को आने की संभावना है। कौन विद्यालय केंद्र बनेगा और कितने सेंटर बनेंगे, इसका पता सूची आने पर चलेगा। विभागीय स्तर पर परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैैं। परीक्षार्थी आवंटन सहित आने वाली सूची के संबंध में आपत्ति मांगी जाएगी, जिनका निस्तारण करने के बाद जनवरी में अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में जो समय सारिणी जारी की है, उसमें 8 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी होने की बात कही गई है। जिले में संचालित सभी 340 माध्यमिक विद्यालयों का ब्योरा वेबसाइट पर दर्ज किया गया था, जिसका सत्यापन भी करा लिया गया था।
विज्ञापन

अब अनंतिम सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। वर्ष 2020 में 103, 2021 में 105 एवं वर्ष 2022 में 103 परीक्षा केंद्र बने थे। इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 76,641 है, जिससे इस बार भी 100 से अधिक परीक्षा केंद्र बनने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि वर्ष 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची गुरुवार को आने की संभावना है। इसी हफ्ते जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी जाएगी।

कंट्रोल रूम बनेगा, कार्यों की रूपरेखा बनी
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनेगा, जो इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची आने के बाद कंट्रोल रूम काम करने लगेगा। कंट्रोल रूम की क्या भूमिका रहेगी और क्या कार्य होंगे, इसकी रूपरेखा बना ली गई है। जल्दी ही कंट्रोल रूम में शिक्षकों की शिफ्टवार ड्यूटी लगा दी जाएगी।
माध्यमिक विद्यालय
राजकीय 41
सहायता प्राप्त 46
वित्तविहीन 253
कुल 340
इनसेट
परीक्षार्थियों की संख्या
हाईस्कूल 41,996
इंटरमीडिएट 34,645
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed