{"_id":"691e19f6969af24d790ca53f","slug":"blurred-vision-is-gone-the-brightness-of-the-eyes-is-back-raebareli-news-c-101-1-slko1033-145205-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: धुंधलापन दूर, लौटी आंखों की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: धुंधलापन दूर, लौटी आंखों की चमक
Thu, 20 Nov 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बछरावां सीएचसी में नेत्र रोगी की आंख की जांच करते नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुशवाहा।
रायबरेली। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम में जिले ने दमदार प्रदर्शन किया है। मोतियाबिंद के 35,360 ऑपरेशन करने का वार्षिक लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य के मुकाबले अब तक 23,747 ऑपरेशन कर मरीजों की आंखों का धुंधलापन दूर किया गया है। शासन स्तर से जारी रैंक में जिले को पहला स्थान मिला है।
ठंड के मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन सबसे ज्यादा सुरक्षित रहता है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग हर साल जिले को अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत वार्षिक लक्ष्य देता है। इस साल जिले को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 35,360 लोगों की आंखों की सर्जरी का वार्षिक लक्ष्य दिया गया है।
लक्ष्य मिलने के बाद नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुशवाहा की टीम ने जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी में लक्ष्य को पूरा कराने के लिए कैंप शुरू कराया। शासन स्तर से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के संबंध में जारी की गई रैंक में जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 23,747 ऑपरेशन की पुष्टि हुई है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 67.16 प्रतिशत काम पूरा किया गया है। शासन स्तर से जारी रैंक में जिला पहले पायदान पर है।
विज्ञापन
15 तक पूरा होगा लक्ष्य
पूरी टीम के प्रयास से अंधता निवारण कार्यक्रम में जिले को प्रदेश में पहली रैंक मिली है। 15 दिसंबर तक वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लक्ष्य को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
डॉ. शरद कुशवाहा, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम