फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   blood bank

कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर लगाकर अमर उजाला शहीदों को देगा श्रद्धांजलि

Sun, 25 Jul 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
blood bank
रायबरेली। कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन जेसीआई के सहयोग से सोमवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एनके श्रीवास्तव सुबह 10 बजे करेंगे। शिविर में रक्तदान करके कोई भी महादानी बन सकता है। इस दौरान रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन अच्छा कदम है। अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और दूसरों की जान बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीआई के अध्यक्ष गोपाल खन्ना और सचिव शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि शहीदों को नमन करने के लिए इससे अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता। लोगों से आह्वान है कि वह रक्तदान करके इस मुहिम का हिस्सा जरूर बनें।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के परामर्शदाता राघवेंद्र सिंह का कहना है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक लोग अशोक शर्मा, मोबाइल नंबर 9451653600 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed