भाजपा विधायक का बड़ा दावा: प्रियंका ने मेरे पति के सामने टिकट के बदले रखी थी ये शर्त; मुझे बदनाम करने को कहा
रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह एएनआई के एक पॉडकास्ट से जुड़ीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा दावा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
EP-147 with Aditi Singh & Shehzad Poonawalla premieres on Wednesday at 5 PM IST
"Priyanka Gandhi asked my ex-husband to talk smack about my character for an election ticket" claims BJP MLA Aditi Singh#PriyankaGandhi #RahulGandhi #Congविज्ञापन
Tune in here: https://t.co/UjLS0nASWb pic.twitter.com/ZQLKCkNOfn — ANI (@ANI) March 19, 2024
अदिति सिंह ने बताया कि जब वे 2017 में पहली बार विधायक बनीं थीं तो राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी। उस दौरान राहुल गांधी ऐसे दिख रहे थे, जैसे उन्हें किसी चीज की खबर और जानकारी न हो। इस दौरान राहुल गांधी ने अदिति सिंह से पूछा कि उत्तर प्रदेश में हमारे पास कितने विधायक हैं, सवाल का जवाब देते हुए अदिति सिंह ने कहा कि सात। इसके बाद राहुल गांधी हंसने लगे, राहुल गांधी की हंसी से अदिति सिंह चौंक उठीं।
अदिति ने यह भी बताया कि अंगद सिंह से उनका तलाक हो चुका है। अंगद सिंह पंजाब के नवांशहर से विधायक थे। अंगद सिंह 2017 में पहली बार विधायक चुने गए थे, उस समय वे कांग्रेस में थे। अदिति ने बताया कि टिकट बंटवारे के दौरान प्रियंका गांधी ने उनके तत्कालीन पति के सामने शर्त रखी कि वो अपनी पत्नी अदिति सिंह पर चरित्र लांछन लगाएं, तभी उन्हें टिकट दिया जाएगा।