{"_id":"60195d858ebc3e07be1fed25","slug":"bird-festival-raibaraily-news-lko562785561","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजाति के पक्षियों के बारे में जुटाई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजाति के पक्षियों के बारे में जुटाई जानकारी
विज्ञापन
पुरस्कृत किए गए छात्र व उपस्थित अधिकारी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। इंदिरा गांधी वानस्पतिक उद्यान में वन विभाग की ओर से बर्ड फेस्टिवल एवं विश्व वेटलैंड दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों की न सिर्फ प्रतियोगिताएं कराई गई, बल्कि उन्हें विभिन्न प्रजाति के पक्षियों से परिचित भी कराया गया है।
मुख्य अतिथि डीएफओ महेंद्र सिंह यादव ने पक्षियों के संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए पशु, पक्षियों की बहुत जरूरत है। कहा कि हर किसी को पशु, पक्षियों को बचाने के लिए आगे आना होगा। अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में बीएसएस पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सबसे पहले बच्चों को सई नदी और इंदिरा उद्यान में दिखे पक्षियों के बारे में बताया गया। इसके बाद निबंध, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
इसमें चित्रकला प्रतियोगिता में योगेंद्र कुमार यादव, द्वितीय स्थान पर शरद सिंह ने प्राप्त किया। इसी तरह निबंध और क्विज प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उप प्रभागीय वनाधिकारी बृजमोहन शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को वेटलैंड की महत्ता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रगति पांडेय, शिशिर कौशल आदि मौजूद रहे।