{"_id":"5740a1c84f1c1b6f64ac7c62","slug":"bike-tempo-percussion-one-killed-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-टेम्पो में भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-टेम्पो में भिड़ंत, एक की मौत, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 21 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार को बाइक और टेम्पो में भिड़ंत हो गई। इससे टेम्पो अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गया। गंभीर रूप से घायल टेम्पो चालक की मौत हो गई। जबकि टेम्पो और बाइक सवार समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पंडित का पुरवा मजरे थुलवासा गांव निवासी संजय कुमार (35) खुद का टेम्पो चलाता था। शनिवार को वह बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने डलमऊ जा रहा था। उसके साथ आसपास के गांव के लोग सवार थे। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर मनेहरू गांव के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार आमने सामने भिड़ंत हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल टेम्पो चालक संजय की मौत हो गई। इसके अलावा टेंपो सवार रामावती, विमला, विटाना, कमलेश, कृष्णावती निवासी पूरे टकुराइन मजरे जतुवा टप्पा विझवन महराजगंज व बाइक सवार अखिलेश व दुर्जन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं गदागंज थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक में बाइक सवार भिड़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे डलमऊ सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बभनपुरवा गांव के पास एक ट्रक पहले से खड़ा था।
इसी दौरान बाइक चालक डलमऊ से ऊंचाहार की जा रहा था। अचानक ट्रक से भिड़ गया। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।