{"_id":"6222564c2a05a35b387cb919","slug":"bike-rider-dies-due-to-uncontrollable-vehicle-collision-raibaraily-news-lko6203578150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बेकाबू वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। युवक किसी काम से रायबरेली आया था।
यहां से वापस जाते समय हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
सलोन के अस्तबल घोसी निवासी गुलफाम (35) बाइक से रायबरेली आया था। देर शाम काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहा था।
रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर भदोखर थाना क्षेत्र के मेजरगंज गांव के पास बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसओ यशकांत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।