फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike rider dies after falling into a pit

Raebareli News: बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरकर मौत

Sun, 07 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 07 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling into a pit
रायबरेली। सड़क पर पड़े मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद युवक बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत बता दिया गया।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के गदियानी निवासी पूर्व प्रधान कुंवर बहादुर यादव का बेटा श्याम बाबू (28) रात करीब 9 बजे बाइक से घर जा रहा था। रघुनाथपुर कटैली गांव में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट मिट्टी का ढेर लगा था। अंधेरा होने से बाइक चला रहे श्याम बाबू की नजर मिट्टी के ढेर पर नहीं गई और बाइक टकराने से वह सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में गिर गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल श्याम बाबू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed