{"_id":"67d876155f8274d02c048a18","slug":"bike-collided-with-vanrose-woman-died-raebareli-news-c-101-1-slko1031-129327-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत
Tue, 18 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। डीह इलाके में सोमवार सुबह वनरोज से एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार रामबन कुटिया निवासी सुनीता देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दामाद व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिल एरिया इलाके के पचवर के प्रदीप कुमार मौर्य के मुताबिक सुबह सास सुनीता और पत्नी आरती के साथ बाइक से दर्शन के लिए आस्तीक देव मंदिर गंगागंज जा रहे थे। डीह-रायबरेली मार्ग पर रामगंज के पास सामने से वनरोज आ गई। इससे बाइक वनरोज से टकरा गई। हादसे में वह, उनकी सास व पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल होने पर सास की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि बाइक चला रहे प्रदीप कुमार ने हेलमेट लगा रखा था।