फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bihar youth arrested for cheating businessman

Raebareli News: कारोबारी से ठगी मामले में बिहार का युवक गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 18 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bihar youth arrested for cheating businessman
रायबरेली। सरिया कारोबारी अभय चौैरसिया से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। जमालपुर नानकारी गांव निवासी अभय चौरसिया के मुताबिक वह लोहा और सरिया कारोबारी हैं। बीते 22 नवंबर को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप पर कॉल आई और फोन करने वाले ने खुद को सरिया व्यापारी बताया।
विज्ञापन


सस्ते दाम पर सरिया बेचने की बात कही। आरोपी की बात में आकर सरिया खरीदने के लिए 15 लाख 27 हजार 350 रुपये उसके बताए खाते में भेज दिए। इसके बाद सरिया उन्हें नहीं भेजी गई। इस पर उन्होंने थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में बिहार के मसौरी थाना क्षेत्र के छाता निवासी विकास कुमार को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि आरोपी विकास का संगठित समूह है। यह लोग गरीबों को पैसे का लालच देकर उनके नाम का खाता बैंकों में खुलवाते हैं। इसके बाद ठगी का पैसा खातों में मंगाते हैं। कुछ पैसा देकर ठगी का पैसा लेकर फरार हो जाते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पटना स्थित ओवरसीज बैंक में ठगी का रुपया मंगाया था। इसके बाद उस रुपये को अन्य बैंक खातों में भेज दिए। आरोपी के खाते में महज नौ हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed