फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bicycle accessories including Sharda canal dipped student

साइकिल समेत शारदा सहायक नहर में छात्र डूबा

Tue, 01 Mar 2016 11:29 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bicycle accessories including Sharda canal dipped student
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह साइकिल समेत एक छात्र शारदा सहायक नहर जौनपुर ब्रांच में गिर गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने साइकिल तो बरामद कर ली, लेकिन छात्र का पता नहीं लगा।
विज्ञापन


रेलिंग न होने के चलते यह घटना हुई। सीओ व तहसीलदार भी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। छात्र की खोजबीन के लिए 15 गोताखोर लगाए गए हैं।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे मदा सिंह मजरे गुमावां गांव निवासी छोेटेलाल किसानी करता है। उसका बेटा लवलेश (10) प्राथमिक स्कूल गुमावां में कक्षा तीन का छात्र है।
विज्ञापन


सुबह साइकिल से गांव के बाहर स्थित किराना की दुकान गृहस्थी का सामान लेने जा रहा था। छात्र गांव के पास से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर जौनपुर ब्रांच के पुल पर रेलिंग न होने के चलते साइकिल समेत नहर में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने उसे नहर में गिरता देख शोरगुल मचाया। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए। चूंकि पानी का बहाव तेज था। इसलिए उसे ग्रामीण खोज नहीं पाए। हालांकि साइकिल जरूर बरामद कर ली।


सूचना पर सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह, तहसीलदार रामशंकर वर्मा, थानेदार ओपी यादव फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ ने बताया कि छात्र की खोजबीन के लिए 10 नावों पर 15 गोताखोर लगाए गए हैं।

उधर, छात्र के नहर में डूबने से मां सरजू देई और पिता छोटेलाल के आंसू नहीं थम रहे हैं। उनका कहना है कि नहर में यदि रेलिंग होती तो उसका बेटा न डूबता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed