फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BEO suspended for laxity in data entry

Raebareli News: डाटा एंट्री में ढिलाई पर बीईओ निलंबित

Sat, 09 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 09 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
BEO suspended for laxity in data entry
रायबरेली/बछरावां। यू-डायस पोर्टल पर डाटा एंट्री के मामले में बछरावां विकास क्षेत्र की प्रगति सबसे ज्यादा खराब मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल ने आदेश जारी कर दिया है, इसमें कहा गया है कि बछरावां के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रयागराज को पदेन जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


निलंबन आदेश में बताया गया कि सत्र 2025-26 के लिए यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल में प्रोग्रेशन एक्टिविटी का लिंक 25 जून को क्रियाशील कर दिया गया था। राज्य परियोजना कार्यालय ने तीन जुलाई और फिर 15 जुलाई को पत्र जारी कर काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बछरावां विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के प्रोग्रेशन की प्रगति काफी कम मिली। पिछले कई दिनों से कोई प्रगति न दिखने के कारण जाहिर है कि आदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक के मुताबिक चार अगस्त को जारी प्रगति रिपोर्ट में बछरावां विकास क्षेत्र के 121 परिषदीय विद्यालयों में से 68 विद्यालयों का यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेशन का काम 56.20 फीसदी लंबित पाया गया। इससे बछरावां विकास क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब दिख रहा है। प्रदेश स्तर पर जारी सूची में बछरावां विकास क्षेत्र सबसे निचले पायदान पर है। यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोग्रेशन का कार्य समय से पूरा न करने, शासकीय कार्यों में लापरवाही जैसे कई आरोपों के आधार पर बीईओ को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed