{"_id":"586be9ef4f1c1b00521597f1","slug":"being-sold-in-the-market-picked-up-two-bags-panjeeri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बिकने जा रही दो बोरी पंजीरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बिकने जा रही दो बोरी पंजीरी पकड़ी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बाेरियां
- फोटो : getty images
गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को वितरित होने के लिए भेजी गई पंजीरी के कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को टेरा बरौरा प्रधान राम प्रताप ने दो बोरी पंजीरी पकड़ी। वहीं सूचना पर पहुंचे जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र के स्टॉक की जांच की।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टेरा बरौरा प्रधान ने गांव के निकट दो लोगों को पंजीरी लेकर जाते पकड़ा। उनका आरोप है कि पंजीरी की बोरी छोड़कर दोनों भाग गए। इसकी सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई। प्रधान ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बंटने के लिए आने वाली पंजीरी की कालाबाजारी करती है।
पकड़ी गई पंजीरी भी इसी आंगनबाड़ी केंद्र की है। सूचना पर डीपीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के स्टॉक का मिलान भी किया। डीपीओ का कहना है कि टेरा बरौरा ग्राम सभा में तीन आंगनबाड़ी केंद्र हैं।
विज्ञापन
प्रधान ने जिस आंगनबाड़ी केंद्र की बात कहकर शिकायत की थी, वहां पर स्टॉक सही मिला है। फिलहाल जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि बरामद पंजीरी किस आंगनबाड़ी केंद्र की है। उधर, एसओ जेपी यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।