फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Being named the arbitrary deployment in police department

पुलिस महकमे में तैनाती के नाम पर मनमानी

Fri, 02 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 02 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस महकमे में दरोगाओं की तैनाती के नाम पर मनमानी की जा रही है। विभाग में अच्छे कार्य करने वाले दरोगा हैं, लेकिन पुराने दरोगाओं पर ही दांव लगाया जा रहा है। ऐसे में तैनाती पर सवाल उठ रहे हैं। पहले ऊंचाहार और सर्विलांस टीम की कमान दूसरे दरोगा को दे दी गई है। अब एसपी के पीआरओ को हटाकर फिर से मुराईबाग चौकी में तैनात कर दिया गया है। चर्चा तो यहां तक है कि सेटिंग-गेटिंग के चलते यह खेल चल रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी इसको जायज ठहा रहे हैं।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाने में परशुराम तिवारी को दूसरी बार थानेदार बनाया गया है। पहली बार यहां पर तैनाती के दौरान परशुराम विवादित भी थे, लेकिन विभाग की तरफ से उन पर दूसरी पर दांव लगाया गया। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज रहे और एसपी के पीआरओ रहे आशीष द्विवेदी को महत्वपूर्ण सर्विलांस टीम की जिम्मेदारी दूसरी बार दे दी गई है।
विज्ञापन


अभी करीब पांच दिन पहले मुंशीगंज चौकी में तैनात रहे दरोगा रोहित उपाध्याय को मुराईबाग चौकी से हटाकर एसपी का पीआरओ बना दिया गया था। शुक्रवार को पीआरओ रहे रोहित उपाध्याय को हटाकर उन्हें दूसरी बार मुराईबाग चौकी में तैनात कर दिया गया है। विभाग में चर्चा का विषय है कि क्या महकमे में अन्य काम करने वाले दरोगा नहीं हैं, जो दोबारा दरोगाओं की एक ही स्थान पर दूसरी बार तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जाहिर है कि महकमे में तैनाती के नाम पर मनमानी का खेल चल रहा है। उधर, एसपी विनय यादव का कहना है कि अपने पीआरओ रहे रोहित उपाध्याय को फिर मुराईबाग चौकी में तैनात कर दिया गया है। उनके स्थान पर कोतवाली में तैनात रहे दरोगा यदुनाथ यादव को नया पीआरओ बनाया गया है। तैनाती के नाम पर कोई मनमानी नहीं की जा रही है।


पुलिस महकमे में सक्रिय दलाल
दरोगाओं की तैनाती के नाम पर पुलिस महकमे में इन दिनों कुछ दलाल सक्रिय हो गए हैं। यही दलाल सेटिंग-गेटिंग करके तैनाती करा रहे हैं। यही वजह है कि दूसरी बार दरोगाओं को एक ही स्थान पर तैनाती दी जा रही है, जो बड़ा सवाल है। बावजूद पुलिस अधिकारी इसको लेकर चुप्पी साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed