फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Before Diwali remove the small flaws related to the electricity system

दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था से जुड़ी छोटी-छोटी खामियों को करें दूर

Mon, 18 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Before Diwali remove the small flaws related to the electricity system
रायबरेली। विद्युत पारेषण मंडल द्वितीय लखनऊ के अधीक्षण अभियंता रामप्रकाश ने रविवार को 132 केवी ट्रांसमिशन बछरावां, अमावां और त्रिपुला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांसमिशन में लगे ट्रांसफार्मरों को देखा। इसके साथ ही नियमित अनुरक्षण कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीपावली त्योहार के पहले छोटी-छोटी कमियों को दूर कर लिया जाए, ताकि त्योहार पर उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से जूझना न पड़े। उन्होंने अमावां ट्रांसमिशन में तीसरे 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को दिसंबर तक स्थापित कराने की बात कही।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि ट्रांसमिशन के अभियंता डिस्ट्रीब्यूशन के अभियंताओं से समन्वय स्थापित करके केंद्र सरकार की रेवंप डिस्ट्रीब्यूशन योजना को सफल बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताहित में काम करें। जितनी बिजली ऊपर से मिल रही है, उतनी बिजली उपभोक्ताओं को दी जाए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दिवाली से ट्रांसफार्मर, पैनल या फिर अन्य कोई उपकरणों में कोई कमी है तो उसका अनुरक्षण कार्य करा लिया, ताकि बाद में किसी संकट से जूझना न पड़े। इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने कार्यालयों का निरीक्षण किया। मौजूद अभिलेख देखे। सब कुछ ठीकठाक मिला।

अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार यादव, सहायक अभियंता सौरभ प्रजापति ने बताया कि दीपावली त्योहार के निपटने के लिए सिस्टम पूरी तरह तैयार है, जो कमियां हैं, उन्हें त्योहार से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed