फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Barrier on Unnao-Bhojpur road, vehicles will come out after checking

उन्नाव-भोजपुर मार्ग पर लगा बैरियर, चेकिंग के बाद निकलेंगे वाहन

Sun, 07 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Barrier on Unnao-Bhojpur road, vehicles will come out after checking
रायबरेली। उन्नाव के रास्ते से हो रही मवेशियों की तस्करी को पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गंभीरता से लिया है। एसपी के निर्देश पर उन्नाव-भोजपुर पर पुलिस बैरियर लगा दिया गया है। अब उन्नाव की तरफ से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग होगी। इसके बाद ही वाहन गंतव्य स्थान की ओर निकलेंगे। खास बात ये है कि एसपी की तरफ से स्थानीय पुलिस के बजाय इस बैरियर पर ट्रैफिक सिपाहियों की तैनाती कराकर चेकिंग कराने का फरमान जारी किया गया है। वहीं आए दिन सरेनी क्षेत्र में मवेशी तस्करी के मामले सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव के पास शुक्रवार को मवेशियों से भरा एक ट्रक पलट गया था। इससे आठ मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 20 मवेशी हादसे का शिकार होने से बच गए थेेे। नौ दिन पहले सरेनी थाना क्षेत्र में ही मवेशियों से लदे कंटेनर ने एक किसान को रौंद दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। वहीं चार मवेशियों ने भी जान गंवाई थी। उन्नाव के रास्ते से होकर मवेशियों को वाहन पर भरकर गंतव्य स्थान की ओर ले जाया जा रहा था। मवेशियों की तस्करी रोकने के लिए उन्नाव-भोजपुर मार्ग पर चंद्रमणिखेड़ा गांव के पास रविवार को यातायात प्रभारी रेखा सिंह ने पहुंचकर पुलिस बैरियर लगवाया। साथ ही ट्रैफिक सिपाहियों की तैनाती भी की गई। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि पुलिस बैरियर लगाकर उन्नाव की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी कराई जाएगी। मवेशी तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए बैरियर लगवाया गया है। स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। जांच में कोई भी पुलिस कर्मी मवेशी तस्करी में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed