{"_id":"6295057b265f364bb11cc8e3","slug":"bangladesh-railway-minister-s-train-stopped-for-six-hours-instead-of-three-raibaraily-news-lko6328764187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की जगह छह घंटे रुकी बांग्लादेश के रेल मंत्री की ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की जगह छह घंटे रुकी बांग्लादेश के रेल मंत्री की ट्रेन
विज्ञापन
रायबरेली। बांग्लादेश के रेल मंत्री के साथ आए 10 सदस्यीय दल के रायबरेली में भ्रमण का कार्यक्रम तीन घंटे तय था, लेकिन वह छह घंटे रुके। इस दरम्यान उनकी स्पेशल ट्रेन रायबरेली स्टेशन पर ही खड़ी रही। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही सड़क मार्ग से लालगंज कोच फैक्टरी रवाना हो गए। वहां से वापस आते ही ट्रेन पर बैठकर वाराणसी चले गए। उनके दौरे को लेकर रेलवे महकमा पूरी तरह सतर्क रहा।
बांग्लादेश के रेल मंत्री नुरुल इस्लाम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 28 मई से 3 जून तक सात दिवसीय दौरे में भारत आए हैं। इसी कड़ी में लालगंज की माडर्न कोच फैक्टरी का भ्रमण करने पहुंचे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि बांग्लादेश के रेल मंत्री ने कोच फैक्टरी में उच्चाधिकारियों से वार्ता की। कोच फैक्टरी पर आधारित लघु फिल्म देखी। विभिन्न कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। कार्यप्रणाली तथा कार्यकलापों के बारे में जानकारी ली।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि लखनऊ से स्पेशल ट्रेन सुबह सवा दस बजे रायबरेली स्टेशन आई और शाम को लगभग 4 बजे वाराणसी रवाना हुई। यहां से बांग्लादेश का प्रतिनिधिमंडल सड़क मार्ग से लालगंज गया। इस दरम्यान स्पेशल ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। उनके यहां आने समय सुबह 11 बजे और प्रस्थान का समय दोपहर 2 बजे तय था। मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा समेत कई मंडलीय अफसर साथ आए थे। रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था चाक-चौबंद रही।