फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ban the transport of children in e-rickshaws

Raebareli News: ई रिक्शा से बच्चों को ले जाने पर लगाएं रोक

Wed, 12 Aug 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 12 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ban the transport of children in e-rickshaws
कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ले
रायबरेली। स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित परिवहन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को स्कूल संचालकों की बैठक हुई। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि बिना फिटनेस व पूर्ण अभिलेखों के किसी भी स्कूली वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा। ई रिक्शा से बच्चों को विद्यालय ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन यह तय कर ले कि बच्चों को लाने वाले वाहनों के मानक और नियम पूरे हों। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों व स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। वाहनों के चालक का पुलिस से सत्यापन कराया जाए। उनका स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए कि वे बच्चों को असुरक्षित निजी वाहनों से विद्यालय न भेजें।
विज्ञापन


इसके लिए विद्यालय संचालकों व अभिभावकों के बीच जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि कोई नाबालिग बच्चा स्वयं वाहन चलाकर विद्यालय आता है तो विद्यालय परिसर में उस वाहन को पार्क न कराया जाए। संबंधित अभिभावक को इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक रूप से जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों व समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई के साथ विद्यालयों और अभिभावकों के मध्य निरंतर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र, एआरटीओ (प्रशासन) अरविंद कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) उमेश कटियार, डीआईओएस संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed