फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bakrid celebrated with peace and harmony

शांति और सद्भाव के साथ मनाई गई बकरीद

Sun, 02 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bakrid celebrated with peace and harmony
रायबरेली। बकरीद का त्योहार शनिवार को शांति, सद्भाव और सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। एक-दूसरे को मोबाइल पर या नाते-रिश्तेदारों के घर जाकर मुबारकबाद दी। मेहमानों को सेंवई के साथ ही लजीज व्यंजनों का स्वाद चखाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में भीड़ न जुटने पाए, इसके लिए प्रशासनिक अफसरों के साथ ही पुलिस बल भी तैनात रहा। थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का काम किया। कुर्बानी का सिलसिजला सोमवार तक चलता रहेगा, इसलिए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। थुलेंडी गांव की ईदगाह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चंद लोगों ने नमाज अदा की। ड्रोन कैमरे से क्षेत्र में निगरानी की गई। कहीं भी सामूहिक रूप से नमाज नहीं पढ़ी गई। लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की और मुबारकबाद दी। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक शांति और सद्भाव के साथ बकरीद का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन

मस्जिदों में पांच लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर नमाज पढ़ी, जबकि बाकी लोगों ने घरों में नमाज अदा की। कस्बा महराजगंज, बावन बुजुर्ग बल्ला, इंदौरा, पूरे बादल खां, असनी, हरदोई, सलेथू, पहरेमऊ, लोधवामऊ, थुलवासा, हलोर, मऊ, मोन, अत्रेहटा, चंदापुर, इमामगंज, ज्योना आदि गांवों में त्योहार को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक बकरीद का त्योहार सादगी से मनाया गया। सलोन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में नमाज अदा की। कुछ मस्जिदों में महज पांच लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई। ईदगाह में इमाम शाह मोहम्मद अशरफ ने नमाज अदा कराई। अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय, उपजिलाधिकारी आशीष सिंह समेत कई अफसर एवं पुलिस ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर हालात पर नजर रखी।

इन्हौंना प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले के सिंहपुर विकास क्षेत्र में सादगी से त्योहार मनाया गया। इन्हौंना, सेमरौता, शिवरतनगंज, सिंहपुर, सातन पुरवा, रस्तामऊ, तिवारीपुर, सर्वजीत की बाजार, राजा फत्तेपुर आदि गांवों में लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बुजुर्ग हाशिम, जुम्मन, शमीम, शकील, किफायतुल्ला, रमजान अहमद, मो. हमीद आदि ने एक-दूसरे को फोन पर ही बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed