{"_id":"d916ab3fc6f27a53ff4a7aa3c4989e4b","slug":"bags-just-returned-ginwa-officer-received-flaws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज बोरियां गिनवाकर लौटे अफसर, नहीं मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज बोरियां गिनवाकर लौटे अफसर, नहीं मिली खामियां
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान अफसर महज अनाज की बोरियां ही गिनवाने में व्यस्त रहे। किसी को कहीं पर कोई कमी नहीं मिली।शासन की ओर से अनाज वितरण में धांधली रोेकने के लिए लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
हाल ही में आए फरमान के तहत तीन चरणों में अनाज वितरण का सत्यापन होना है। पहले चरण में उठान के दौरान डीएम की ओर से गठित कमेटी के अधिकारियों को गोदाम में अनाज उठान के दौरान करना होता है।
डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रमेश कुमार, रविंद्र सिंह और पूर्ति निरीक्षक मधुरिमा सिंह के साथ लालगंज, खीरों और सरेनी के अनाज गोदामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
स्टॉक रजिस्टर के साथ ही अनाज की बोरियों की गिनती भी कराई। यहां तक कि कोटेदारों ने अनाज उठान संबंधी जानकारी भी हासिल की गई। लेकिन अफसरों को कहीं पर कोई कमी नहीं मिली।
जिला पूर्ति अधिकारी वीआर अहिरवार का कहना है कि गोदाम से कोटेदारों को पूरा अनाज दिलाया जा रहा है। इसी तरह सरकारी दुकान से वितरण के दौरान भी निरीक्षण किया जाएगा।