फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Badminton match from 16, new committee formed

बैडमिंटन का मुकाबला 16 से, नई कमेटी बनी

Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Badminton match from 16, new committee formed
रायबरेली। बैडमिंटन का मुकाबला 16 से 19 दिसंबर तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इसका फैसला सोमवार को रायबरेली डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। इस मौके पर संगठन की जिला इकाई की घोषणा की गई। पदाधिकारियों को बैडमिंटन प्रतियोगिता की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुई बैठक में एसोसिएशन के सचिव राजीव अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें डॉ. एसएम सिंह को अध्यक्ष, अनूप जायसवाल, राघवेंद्र त्रिवेदी, डॉ. एसपी दीक्षित, डॉ. बृजेश सिंह, विजय रस्तोगी व नितिन गुप्ता को उपाध्यक्ष, संजय प्रताप सिंह व अरुण अरोड़ा को सह सचिव, संजय वर्मा को कोषाध्यक्ष, पिंकू शुक्ला को मीडिया प्रभारी बनाया गया। देवेंद्र त्रिवेदी पैट्रन होंगे। सलाहकार समिति में बीएम खन्ना, राजीव भार्गव और मोहम्मद अयाज शामिल किए गए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के सदस्यों में अशोक सोनकर, तरुण गुप्ता, शरद चौधरी, सुधीर पांडेय, विनय पांडेय, राकेश चंदनानी, मनोज खत्री, सुरेश कुमार, अभिषेक गोयल और सिविल रावत शामिल हैं। सचिव ने बताया कि मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में 16 से 19 दिसंबर तक बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जिले के बालक-बालिकाएं और वरिष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर खेलने का अवसर भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed