{"_id":"615ddc738ebc3e298f4b6f8b","slug":"awareness-is-the-biggest-weapon-to-tackle-cyber-crime-raibaraily-news-lko5989360128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता ही साइबर अपराध से निपटने का सबसे बड़ा हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता ही साइबर अपराध से निपटने का सबसे बड़ा हथियार
विज्ञापन
रायबरेली-डीह। जिले में बुधवार को पुलिस ने साइबर जागरूकता दिवस मनाया। शहर के कचहरी रोड स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने साइबर जागरूकता दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, जागरूकता ही साइबर अपराध से निपटने का सबसे बड़ा हथियार है। किसी के झांसे में न आएं। यदि कोई परेशान करें तो पुलिस की मदद लें। साइबर अपराध का शिकार होने पर 155260 शिकायत करें। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक रमेश बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राएं साइबर अपराध के बारे में भलीभांति जान लें। कोई भी फोन करके कितना भी लालच दे, उसकी बातों में न आएं। जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में सीओ सदर महिपाल पाठक ने कहा कि आसानी से लोग साइबर अपराध के शिकार हो रहे हैैं। यह चिंता की बात है। इस मौके पर साइबर सेल प्रभारी बृजेश राय भी मौजूद रहे।
डीह ब्लॉक क्षेत्र के संत इंटर कॉलेज किशुनपुर में आयोजित साइबर जागरूकता दिवस कार्यक्रम में सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि जालसाज ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। जागरूक रहे और किसी को अपने एकाउंट का पासवर्ड न बताएं। थानेदार रवींद्र सोनकर ने कहा कि साइबर अपराध को लेकर स्वयं के साथ दूसरों को भी जागरूक करें। विद्यालय के प्रबंधक संजय यादव ने सभी पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संजय, महेश यादव, अश्वनी, परमहंस व शिव मूर्ति मौजूद रहे।