फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Avimukteshwarananda reached the city, welcomed with flowers

Raebareli News: शहर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद, फूलों से हुआ स्वागत

Sun, 08 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 08 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Avimukteshwarananda reached the city, welcomed with flowers
गांधी नगर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के दर्शन व स्वागत के लिए उमड़ी भक्तों
रायबरेली। वाराणसी से निकली गोरक्षा प्रतिष्ठा यात्रा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे रायबरेली शहर के गांधी नगर मोहल्ले में पहुंची। समाजसेवी यश पांडेय के घर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का फूलों से स्वागत किया गया। रविवार को वह उन्नाव की ओर प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी से निकली गोरक्षा प्रतिष्ठा यात्रा सुल्तानपुर और गौरीगंज अमेठी से होते हुए शहर देर शाम को पहुंची। शंकराचार्य के दर्शन करने के लिए गांधी नगर मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई। समाजसेवी यश पांडेय ने परिवार के साथ शंकराचार्य पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद यश और उनकी मां भारती ने शंकराचार्य की आरती उतारी और सिंहासन की पूजा की।
विज्ञापन


वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर शंकराचार्य से जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की। इस दौरान वह मौन रहे। रात में वह यश के घर में ही विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed