{"_id":"62c72bdfc1c62644c951f765","slug":"audio-viral-raibaraily-news-lko6385819167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक दो एक हत्या नहीं करा देंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक दो एक हत्या नहीं करा देंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के एक प्रधान का धमकी देते हुुए ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में प्रधान कह रहा है कि जब तक तुम्हारा घर नहीं जलवा देंगे और एक दो हत्या नहीं कर देंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
हालांकि पुलिस ने मामले में ही पहले ही केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने एसपी को पत्र देकर तत्काल मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ऑडियो में जिस व्यक्ति को धमकी जा रही है, वह सलोन कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव का रहने वाला सुनील कुमार बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि सुनील के रिश्तेदारों के साथ प्रधान ने मारपीट की थी। इस पर सुनील ने प्रधान को फोन किया तो प्रधान ने सुनील से कहा कि वह एक दो हत्या कराकर ही चैन से बैठेगा। उन्हें भगवान भी नहीं बचा पाएगा।
हमारी पहुंच ऊपर तक है। गांव में रहना है तो कुत्ता बनकर रहना पड़ेगा और पांच लाख रुपये भी देना पड़ेंगे, तभी गांव में रहने देंगे।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में पांच जुलाई को विवाद हुआ था।
विज्ञापन
मामले में प्रधान दीपक यादव, संदीप यादव, अमृतलाल यादव, रोहित यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।