{"_id":"62b8aaaa155bf13b7101c989","slug":"audio-viral-officer-suspend-raibaraily-news-lko636977484","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार रुपये दो, पैतृक के साथ बंजर जमीन भी दे देंगे... डीएम का चला चाबुक, निलंबित किए गये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार रुपये दो, पैतृक के साथ बंजर जमीन भी दे देंगे... डीएम का चला चाबुक, निलंबित किए गये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। चकबंदी विभाग के कानूनगो का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह जमीन दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम माला श्रीवास्तव ने जांच कराई। देर रात डीएम ने चकबंदी विभाग के कानूनगो शिवप्रकाश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच भी बैठा दी है।
वायरल ऑडियो में सदर तहसील क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग स्थित चकबंदी विभाग ऑफिस में तैनात कानूनगो मनोज से रिश्वत मांग रहे हैं। ऑडियो में कानूनगो कह रहे हैं कि 20 हजार रुपये दे दो, तुम्हारी पैतृक जमीन के साथ बंजर की जमीन भी दे देंगे। नामजोख ठीक तरीके से कर देंगे। किसान महेश इतना पैसा न होने की बात कहता है तो कानूनगो कहते हैं कि कम से कम 15 हजार रुपये दे दो।
बाद में कानूनगो 12 हजार रुपये में सौदा तय कर लेते हैं। साथ ही किसान से कहते हैं कि लेखपाल को भी पैसा देना पड़ता है। यह बात वह किसी से नहीं बताएगा। ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि ऑडियो वायरल होेने पर जांच कराई गई। जिसके बाद पुष्टि होने पर आरोपी कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए जांच भी बैठा दी गई है।