फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ATM locks, banks scramble, Hungama

एटीएम में ताले, बैंकों में मारामारी, हंगामा

Sat, 12 Nov 2016 11:19 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 12 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
ATM locks, banks scramble, Hungama
रायबरेली में शनिवार काे बैंक अाॅफ बडौदा में रकम निकालने और नोट बदलने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के 500 और एक हजार रुपये को नोट बंद किए जाना आम आदमी के लिए मुसीबत बन गया है। एटीएम में ताले लटक रहे हैं तो बैंकों में रुपये बदलने और निकालने को लेकर मारामारी मची है। कुछ एटीएम शनिवार को खुले लेकिन दो घंटे में ही वह खाली हो गए।
विज्ञापन


लाइन में लगने के बाद धन न होने पर ग्राहकों को बैरंग भी लौटना पड़ रहा है। देना बैंक में पेमेंट में हीलाहवाली करने पर ग्राहकों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने सभी को शांत कराया। कार्यवाहक एलडीएम सौरभ कुमार का कहना है कि ग्राहकों को बैंकों में पूरी सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को 250 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन


शहर में शनिवार सुबह से ही विभिन्न बैंक शाखाओं में ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइनें दिखी। सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक, हाथी पार्क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक में बुजुर्ग, पुरुष और महिलाओं की लाइनें लगी रहीं। किसी को बंद हुए 1000 और 500 के नोट बदलवाने थे तो किसी को धन निकासी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ वजह की वजह से पहले धन निकासी के चक्कर में ग्राहकों के बीच आपस में खूब धक्कामुक्की हुई। मधुबन रोड स्थित देना बैंक में ग्राहकों ने हंगामा किया। ग्राहकों का कहना था कि धन निकासी करने में देरी की जा रही है। दरोगा संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

बैंक ऑफ बड़ौदा में दो हजार रुपये के नये नोट मिलने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में भारी भीड़ ग्राहकों की दिखी। रुपया बदलने और धन निकासी के लिए सभी धक्कामुक्की करते देखे गए। घंटों बाद धन निकासी में ग्राहकों को सफलता मिली।

लाइन में लगे राम कुमार, संदीप यादव, अर्जुन कुमार का कहना था कि दो घंटे से लाइन में लगे तब कहीं जाकर रुपये बदले जा सके। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में अधिक दिक्कत ग्राहकों को हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मधुपुरी में शाम तीन बजे ही धन खत्म हो गया।

इस पर लाइन में लगे सैकड़ों ग्राहकों को वापस कर दिया गया। लाइन में लगे शिवा दीक्षित, दिनेश कुमार का कहना था कि रुपया नहीं मिला और बैंक से वापस लौटा दिया गया। उधर, सलोन, डीह, ऊंचाहार, गदागंज, डलमऊ समेत अन्य कस्बों के बैंकों में रुपये बदलने और जमा करने में ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एटीएम बंद चल रहे हैं। 


ग्राहक अकबाल बहादुर, उमानाथ, विजय, रामसरन का कहना है कि बैंकों में रुपया बदलने, जमा और निकालने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैंकों में अव्यवस्था है। अलग से काउंटरों की व्यवस्था नहीं की गई है। भीड़ के चलते लेनदेन के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाना चाहिए। पर ऐसा नहीं हो रहा है और परेशानी हो रही है।

राही ब्लॉक क्षेत्र के मुंशीगंज एम्स स्थित बैंक ऑफ इंडिया में भी धन की कमी वजह से दो-दो हजार रुपये ही ग्राहकों को दिए गए। यहां तक स्टाफ की कमी की वजह से ग्राहकों को चेकबुक नहीं दी जा रही है। इससे लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों का कहना था कि एक तो बैंक में रुपये कम दिए जा रहे हैं।

चेकबुक मिल जाए तो कम से कम अन्य बैंकों में जाकर तो रुपया निकाल लें, पर यहां के अधिकारी, कर्मचारी कम स्टाफ होने की बात कहकर चेकबुक देने में दिक्कत का हवाला दे रहे हैं। यही नहीं खागीपुर सड़वा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में भी ग्राहकों को लेनदेन को लेकर मारामारी करनी पड़ रही है। इससे लोग परेशान हैं।


बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा लोधवारी में लाइन में लगेे शारदा प्रसाद समेत कई ग्राहकों ने बताया कि बैंक में शाम पांच बजे के बाद ग्राहकों को वापस कर दिया गया है। कहा गया कि अब रविवार को जमा निकासी होगी। दिनभर लाइन में लगने के बाद वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed