फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Assistant Returning Officers in 18 blocks

18 ब्लॉकों में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Fri, 29 Jan 2016 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिले के 18 ब्लॉकों में होने वाले ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव को लेकर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती कर दी है। पांच एआरओ को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन


जिले के 18 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख के पदों के चुनाव के लिए 5 फरवरी को नामांकन होगा। इसके बाद 6 फरवरी को नाम वापसी और 7 फरवरी को मतदान के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन


चुनाव को कराने के लिए गुरुवार को डीएम ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। सभी ब्लॉकों में एक-एक एआरओ बनाए गए हैं।

एआरओ बनाए गए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉकों में चुनाव संबंधी तैयारियों को पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए ब्लॉकों के लिए 18 एआरओ तैनात किए गए हैं। पांच एआरओ रिजर्व में रखे गए हैं। सभी को समय से चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अधिकारियों को बनाया गया एआरओ
भूमि सुधार निगम के प्रबंधक डॉ. एके तिवारी को राही ब्लॉक का एआरओ बनाया गया है। सहायक श्रमायुक्त अमित मिश्रा को अमावां, नलकूप खंड के एक्सईएन मनोज कुमार को हरचंदपुर, जिला उद्यान अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव को सतांव ब्लॉक का एआरओ बनाया गया है।

समाज कल्याण अधिकारी एके सिंह को लालगंज, जिला सेवा योजन अधिकारी डीपी सिंह को सरेनी, कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के डॉ. केके सिंह को खीरों, सहायक निदेशक मत्स्य बीपी सिंह को डलमऊ का एआरओ बनाया गया है।

शारदा खंड दक्षिणी के एई सिद्धार्थ कुमार को दीनशाह गौरा, बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी को ऊंचाहार, पीडी डीआरडीए इंद्रसेन सिंह को रोहनियां ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कृषि अधिकारी एसके पांडेय को जगतपुर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी केके चौधरी को सलोन, शारदा खंड 45 के एक्सईएन नियाज अहमद को डीह, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर प्रथम समीर कुमार श्रीवास्तव को छतोह ब्लॉक का एआरओ बनाया गया है।

जिला लेखा परीक्षा अधिकारी स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग अरविंद कुमार को महराजगंज, क्षेत्रीय वनाधिकारी डीके सिंह को बछरावां और सहायक निबंधक सहकारी समितियां सवींद्र सिंह को शिवगढ़ का एआरओ बनाया गया है।


पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन अरविंद कुमार, लघु सिंचाई के एई आरके गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय मोहन, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज कुमार गौतम, पीडब्ल्यूडी प्रथम खंड के एक्सईएन जय सिंह को सहायक रिटर्निंग अफसर बनाकर रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed