{"_id":"5f2edced8ebc3e3cac5537ee","slug":"arrested-in-robbery-case-raibaraily-news-lko5342842106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली-प्रतापगढ़ में लूट के मामले में फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली-प्रतापगढ़ में लूट के मामले में फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले में हुई लूट के मामले में फरार चल रहा ईनामी बदमाश शुक्रवार की रात खाकी के चंगुल में आ गया। एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। पुलिस के अनुसार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है।
भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय और एसटीएफ के उपनिरीक्षक विनोद सिंह को मुखबिर से सूूचना मिली कि ईनामी बदमाश भदोखर क्षेत्र के बसाढ़ गांव में किसी वारदात को अंजाम देने आने वाला है। इस पर भदोखर पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर बदमाश को दबोच लिया। थानेदार ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के डगरारा निवासी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है।
थानेदार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले में हुई लूट के मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने आरोपी जीतू पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। रायबरेली जिले के सलोन, डीह थाने और प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाने में लूट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी जीतू ने बताया कि उसने लूट की पहली घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2018 में की थी। उसके बाद उसने साथियों के साथ प्रतापगढ़ में गल्ला व्यवसायी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें वह फरार चल रहा था। इस पर उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया गया था।