{"_id":"68f14ba4182560bb39090852","slug":"arrest-the-attackers-raebareli-news-c-101-1-slko1031-143099-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हमले के आरोपियों को करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हमले के आरोपियों को करें गिरफ्तार
Fri, 17 Oct 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते वकील।
रायबरेली। रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने साथी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने प्रकरण में कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। घटना के विरोध में वकीलों ने कामकाज भी ठप रखा।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लालूपुर खास निवासी अधिवक्ता ऋषी कुमार श्रीवास्तव बीते मंगलवार को घर जा रहे थे। एफसीआई गोदाम के पास ऋषी पर जानलेवा हमला किया गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राना नगर निवासी अविनाश सिंह और पांच-छह अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, महामंत्री रामेंद्र सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसपी से मुलाकात करके तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अधिवक्ता शेखर शुक्ला, करुणाशंकर त्रिपाठी, कुलदीप श्रीवास्तव, सुजीत सोनी, अरविंद मौर्या, राजेश यादव, चितरंजन पाठक, विश्वनाथ चौधरी, जवाहरलाल मौजूद रहे।