{"_id":"62cdc429536475716c256569","slug":"arrest-raibaraily-news-lko639219425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से हमसे बात करना, वरना तुमको जान से मार देंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से हमसे बात करना, वरना तुमको जान से मार देंगे...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में शोहदे से आजिज कक्षा-9 की एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी ने छेड़छाड़ बंद नहीं की। हद तो तब हो गई जब युवक ने छात्रा को मोबाइल दिया और धमकाया कि यदि मोबाइल से मुझसे बात नहीं करोगी तो तुम्हें जान से मार देंगे।
पता चलने पर परिजनों ने जब इस पर नाराजगी जताई तो युवक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर छात्रा के घर पर धावा बोलकर मारपीट की। इसमें पीड़िता की दो चाचियों को चोटें आईं हैं।
मंगलवार को पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और आपबीती सुनाई। एएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, जान-माल की धमकी व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
भदोखर के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कक्षा-नौ की छात्रा (15) है। नौ जुलाई की सुबह 11.30 बजे वह कोचिंग पढ़कर वापस घर आ रही थी।
तभी रास्ते में पंचायत घर के पास आरोपी (17) ने रोककर गलत शब्द बोला। मुझे एक मोबाइल दिया। चाकू दिखाया और कहा इस मोबाइल से हमसे बात करना, वरना तुमको जान से मार देंगे। डर के चलते उसने मोबाइल ले लिया।
घर आकर उसे अपने घरवालों से पूरी बात बताई। घटना के दूसरे दिन बाबा ने आरोपी के घर जाकर आपत्ति जताई तो घर पर धावा बोलकर मारपीट की। मारपीट में उसकी दो चाचियों को चोटें आईं हैं। पीड़िता मंगलवार सुबह अपने घरवालों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और मामले में कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता की मां ने बताया कि युवक से तंग होकर उसकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। आए दिन आरोपी उसकी बेटी को परेशान करता है। थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने थानेदार को प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उधर, थानेदार यशकांत सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पूरे कुर्मियन मजरे एकौना गांव निवासी मुख्य आरोपी नाबालिग है। नाबालिग के अलावा उसके परिवार विनोद, शानू, विशाल, महिपाल के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।