{"_id":"63503d64ef45d729c94acd63","slug":"arrest-cracker-raibaraily-news-lko6536541147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के बेच रहे थे पटाखा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के बेच रहे थे पटाखा, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे शिकरवारन मजरे मनेहरू गांव में बिना लाइसेंस के ही पटाखे बेचे जा रहे थे। सूचना मिलने पर सीओ सदर वंदना सिंह, एसडीएम सदर शिखा शंखवार, थानेदार यशकांत सिंह, एम्स चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने छापा मारा तो 50 किलो पटाखा बरामद हुआ। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा सीओ-एसडीएम ने पटाखे की दो दुकानों को भी चेक किया और नियमानुसार पटाखा बिक्री करने के निर्देश दिए।
भदोखर के शंकरगंज में वर्ष 2019 में पटाखा बनाते समय विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार को सूचना मिली कि पूरे शिकरवारन गांव के पास बिना लाइसेंस के पटाखा बेचा जा रहा है। सूचना पर अधिकारियों ने छापा मारा तो शिकायत सही मिली।
इस दौरान पुलिस ने पूरे शिकरवारन गांव निवासी मो.शकील और मो.सलीम को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों गांव के बाहर रखे टिनशेड में पटाखा बेच रहे थे। मौके से पुलिस ने पटाखा कब्जे में लेकर नष्ट करा दिया। इसके बाद एसडीएम-सीओ ने खागीपुर सड़वा और कुचरिया स्थित पटाखा की दुकानों को चेक किया।
विज्ञापन
खागीपुर सड़वा स्थित दुकान में कुछ खामी मिली। इस पर सीओ ने दुकानदार को हिदायत दी कि पटाखा बिक्री में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सीओ ने बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखा का भंडारण किया गया था। मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।