फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ARP exam: only 59 out of 110 candidates were successful

एआरपी परीक्षा : 110 में से सिर्फ 59 अभ्यर्थी सफल

Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 04 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
ARP exam: only 59 out of 110 candidates were successful
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 95 पद हैं, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या हर चरण के बाद घट रही है। आवेदन प्रक्रिया के बाद से लिखित परीक्षा तक अभ्यर्थियों की संख्या एक तिहाई रह गई है। अब माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें संख्या और घटने की उम्मीद है। इससे एआरपी के सभी पद भरना नामुमकिन लग रहा है। लिखित परीक्षा में शामिल 110 में से महज 59 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन



जिले में एक नगर क्षेत्र एवं 18 विकास क्षेत्र हैं। प्रत्येक क्षेत्र में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय के लिए एआरपी का चयन किया जाना है। इसके लिए कई महीने से प्रक्रिया चल रही है। प्रत्येक विषय के लिए 19 एआरपी चयनित करने हैं। इस हिसाब से पांचों विषयों में 95 पद निर्धारित हैं।
विज्ञापन


आवेदन मांगे जाने पर परिषदीय विद्यालयों के 189 शिक्षकों ने आवेदन किया था। परीक्षण की प्रक्रिया में 19 आवेदन पत्र निरस्त हो गए। इससे सिर्फ 170 अभ्यर्थी (शिक्षक) शेष रह गए, जिन्हें परीक्षा में शामिल होना था। लिखित परीक्षा 17 मई को कराई गई तो उसमें भी 60 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिखित परीक्षा में महज 110 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मूल्यांकन कार्य 20 मई को कराया गया और नतीजे अब घोषित किए गए हैं। नतीजों ने चौंका दिया है, क्योंकि महज 59 शिक्षकों ने ही सफलता अर्जित की है। उन्हीं अभ्यर्थियों को सफल माना गया है, जिन्होंने 60 फीसदी या इससे अधिक अंक अर्जित किए हैं।

यानी कि परीक्षा देने वाले 51 शिक्षकों के अंक 60 फीसदी से कम रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 59 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें 30 अंकों वाली माइक्रो टीचिंग में भाग लेना होगा। इसके लिए जल्द तिथि घोषित की जाएगी। साक्षात्कार कराने के बाद चयन होगा।



गणित छोड़ बाकी विषयों में खाली रह जाएंगे कई पद

रायबरेली। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के सभी 95 पदों को भर पाना नामुमकिन दिख रहा है। अब तक की स्थिति पर गौर करें तो गणित को छोड़कर बाकी चार विषयों के ज्यादातर पद खाली रह जाएंगे। प्रत्येक विषय के लिए 19 अभ्यर्थी चयनित किए जाने हैं। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा के नतीजे आ गए हैं।


गणित विषय में 27 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि 19 का चयन किया जाना है। माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार के बाद संभव है कि गणित विषय के सभी एआरपी पद भर जाएंगे। अंग्रेजी विषय में चार, सामाजिक विज्ञान विषय में 14, हिंदी विषय में छह और विज्ञान विषय में आठ अभ्यर्थी ही सफल हुए हैं, जिन्हें माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार से गुजरना होगा। इससे इन विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या और भी घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed