फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   AREDICA's record performance in wheel and coach production

Raebareli News: पहिया और कोच उत्पादन में आरेडिका का रिकार्ड प्रदर्शन

Wed, 02 Jul 2025 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
AREDICA's record performance in wheel and coach production
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 429 कोच सफलतापूर्वक बनाकर नया कीर्तिमान रचा है। यह आकड़ा पिछले साल की तुलना में समान अवधि में तैयार 385 कोचों से 44 अधिक है। कोच उत्पादन में दीन दयालु श्रेणी के 111, स्लीपर के 83, एसी-थ्री टियर के 36 और एसी टू टियर के 10 कोच शामिल हैं।
विज्ञापन


महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि लगातार दूसरे वर्ष उत्पादन वृद्धि की गति बनी हुई है और जून 2025 में कारखाने ने 14,000वें कोच का निर्माण पूरा कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। पहियों के मोर्चे पर भी कारखाने ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चालू वित्तीय वर्ष पहले तीन महीनों में 15,088 फोर्ज्ड व्हील तैयार हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 119 प्रतिशत अधिक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा वार्षिक लक्ष्य 50,000 से अधिक व्हील और 2,700 से अधिक कोच बनाने का है। इसे पाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी और संविदा कर्मी पूरी निष्ठा से जुटा है। महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट उत्पादन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए आगामी महीनों में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed