{"_id":"5a5e412e4f1c1b89268b4bc6","slug":"another-fir-against-54-including-amethi-mlc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी एमएलसी समेत 54 के खिलाफ एक और एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी एमएलसी समेत 54 के खिलाफ एक और एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान सोमवार को कांग्रेसियों की ओर से की गई मारपीट मामले में देर रात पुलिस की तरफ से दूसरी एफआईआर कोतवाली में लिखाई गई। सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला की तहरीर पर अमेठी जिले के एमएलसी दीपक सिंह समेत 54 के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो दिवसीय दौरे के पहले दिन अमेठी सांसद राहुल गांधी सलोन कस्बे नुक्कड़ सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां विरोध करने कुछ किसान व भाजपाई पहुंचे थे। इस दौरान एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य कांग्रेसियों ने किसानों व भाजपाइयों की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह के साथ ही कई पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की थी। इस मामले में एक एफआईआर पीड़ित राम सजीवन की तरफ से एमएलसी समेत अन्य कांग्रेसियों की तरफ लिखाई गई थी।
विज्ञापन
सोमवार देर रात सलोन कोतवाल जीडी शुक्ला की तहरीर पर दूसरी एफआईआर भी इस मामलेे में लिखा दी गई। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि कोतवाल जीडी शुक्ला की तहरीर पर एमएलसी दीपक सिंह, जमाल अनवर, चुन्नू सिंह, अर्जुन पासी और 40-50 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द एमएलसी व अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।