फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Angry villagers tied father and son to a tree and beaten them

...गुस्साए ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को पेड़ में बांधकर पीटा

Sat, 08 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers tied father and son to a tree and beaten them
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वालों को तालिबानी सजा दी गई। गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ पिता-पुत्र को पेड़ से बांध दिया बल्कि उनकी जमकर पिटाई की। सोशल मीडिया पर पेड़ में बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की जान बचाते हुए उन्हें मुक्त कराया। पुलिस पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के दुलमपुर गांव में शनिवार तड़के 4.30 बजे गांव के मनीष कुमार के खेत में लगे ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से पिता-पुत्र तेल निकाल रहे थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ में रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई की। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। दोनों के पास से पांच लीटर ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया तेल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सेवंथी मजरे डिधौरा गांव के रहने वाले गंगाचरण और उसके बेटे अमित कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण मनीष कुमार की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने पर स्वयं कानून में हाथ लेने वाले ग्रामीणों पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। थानेदार राकेश सिंह का कहना है कि चोरी के मामले में पिता-पुत्र को बांधकर पिटाई करने के वायरल वीडियो को देखा जा रहा है। वीडियो को देखर पिटाई करने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इन सभी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किए जाने के मामले में पकड़े गए पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चोरी के मामले में पिता-पुत्र की पिटाई करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। उन्हें चोरी के मामले में पकड़े गए पिता-पुत्र को पकड़कर पुलिस के हवाले करना था। कानून अपने हाथ में नहीं लेना था। पिटाई करने के मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed