फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Angry at not being allowed to marry, the minor daughter, along with her mother, burnt her father with a hot ladle

Raebareli News: शादी न करवाने से नाराज नाबालिग बेटी ने मां के साथ मिलकर पिता को गर्म कलछुल से जलाया

Fri, 01 Aug 2025 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Angry at not being allowed to marry, the minor daughter, along with her mother, burnt her father with a hot ladle
लालगंज (रायबरेली)। नाबालिग बेटी की शादी करने पिता ने इन्कार कर दिया तो उसके साथ घर में ही बर्बरता की गई। आरोप है कि पत्नी और बेटी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा और उसके शरीर के कई हिस्सों को गर्म कलछुल से जला दिया। कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने आपबीती सुनाई तो पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़ित ने शरीर पर जलने के निशान दिखाए तो पुलिसकर्मी हकीकत से वाकिफ हुए।
विज्ञापन

मामला नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में का है। मोहल्ले में एक श्रमिक पत्नी और बेटी के साथ रहता है। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण करता है। बताते हैं कि उसकी 16 वर्ष की बेटी शादी करने की जिद पर अड़ी थी। नाबालिग होने के कारण पिता ने इसका विरोध किया। आरोप है कि यह बात पत्नी और बेटी को नागवार लगी। दोनों ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पहले उसे जमकर पीटा और फिर गर्म कलछुल से उसके शरीर के कई हिस्सों को जला दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ लालगंज गिरिजा शंकर ने बताया कि वह मामले की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
इस तरह की घटनाएं तभी होती हैं, जब कोई मानसिक रोग से ग्रसित हो। साइकोसिस किसी को भी हो सकता है और इसका पता नहीं लग पाता है। किशोरवय बेटी यदि पिता के साथ ऐसा कर रही है तो यह मानसिक स्थिति ठीक न होने का परिचायक है। असल में इस तरह के शख्स में विश्वास की कमी होती है। यही विश्वास की कमी गुस्सा और भय को दिमाग में जन्म देती है। -डॉ. योगेंद्र सिंह, मानसिक रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed