{"_id":"5741ee974f1c1b46486907a4","slug":"anganwadi-centers-were-badly-conducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में मिली खामियां
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 22 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषण को दूर करने और नौनिहालों को पौष्टिक आहार देने में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की लापरवाही थम नहीं रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार को निरीक्षण के दौरान एक केंद्र में 15 दिन से ताला लटका मिला।
वहीं दूसरे में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री नदारद मिली। दोनों को नोटिस जारी करते हुए धन रिकवरी का आदेश दिया गया है। सीडीओ अनूप कुमार के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी ने लालगंज तहसील क्षेत्र के बेहटा कला केंद्र का निरीक्षण किया।
यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका मौजूद मिली। वहीं बच्चों को पुष्टाहार वितरण भी सही मिला। इसी तरह दतौली गांव में सबकुछ सही मिला। वहीं डलमऊ ब्लॉक के पूरे प्रान सिंह में आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला।
विज्ञापन
डीपीओ ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी ली गई, तो पता चला कि 15 दिन से कार्यकर्त्री बिंदेश्वरी नहीं आ रही है। इस पर उन्हें नोटिस जारी करते हुए धन रिकवरी का आदेश दे दिया गया।
वहीं ऐहार, बाल्हेमऊ में सहायिका शिवप्यारी मौजूद मिली, जबकि केंद्र में कोई बच्चा नहीं मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री रमा तिवारी नदारद मिली। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। डीपीओ ने बताया कि लापरवाह कार्यकर्त्रियों और सहायिकों के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाएगा।