{"_id":"6824f320d93ff4c3210ef987","slug":"ananya-got-eighth-position-in-the-merit-list-raebareli-news-c-101-1-rai1002-133148-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अनन्या ने मेरिट लिस्ट में पाया आठवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अनन्या ने मेरिट लिस्ट में पाया आठवां स्थान
Thu, 15 May 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 15 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा का सेंट्रल जोन लिस्ट जारी हुई। इसमें रायबरेली के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। रायबरेली का परीक्षा परिणाम 94.11 प्रतिशत रहा। लिस्ट में लखनऊ पब्लिक स्कूल अहियारायपुर की छात्रा अनन्या सिंह को जिले का टॉपर बताया गया है। अनन्या को 500 में 493 अंक मिले हैं। मेरिट लिस्ट में उनको आठवां स्थान मिला है।
सेंट्रल जोन से जारी सूची के अनुसार इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में रायबरेली से 3890 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 3661 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। लखनऊ पब्लिक स्कूल अहियारायपुर की छात्रा अनन्या सिंह का नाम टॉप टेन सूची में शामिल है। अनन्या सिंह अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वे इंजीनियर बनकर नाम रोशन करना चाहती हैं। उन्होंने घर में छह-सात घंटे पढ़ाई की।
उनके पिता अनुराग सिंह व्यवसायी हैं। मां ममता सिंह गृहिणी हैं। छोटी बहन भव्य आठवीं में पढ़ती है। अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। वह कहती है कि मन लगाकर किए गए हर कार्य में सफलता जरूर मिलती है।