फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Among cousins ??who returned from Mumbai, father was also infected after Corona, Lucknow Refer

मुंबई से लौटे चचेरे भाइयों में कोरोना के बाद पिता भी हुआ संक्रमित, लखनऊ रेफर

Sun, 10 May 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Among cousins ??who returned from Mumbai, father was also infected after Corona, Lucknow Refer
रायबरेली। मुंबई के धारावी से लौटे चचेरे भाइयों में कोरोना की पुष्टि के बाद रविवार को एक युवक के पिता में भी करोना की पुष्टि हो गई। युवकों में संक्रमण के बाद 4 मई को परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें कैंसर पीड़ित वृद्ध पिता में करोना होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। कोरोना संक्रमित कैंसर पीड़ित वृद्ध को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को मुंशीगंज स्थित कृपालु इंस्टीट्यूट में भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के 48 केस मिल चुके हैं। इसमें से 36 ठीक हो चुके हैं। 4 मई को रोहनियां ब्लॉक के सराय अख्तियार गांव के रहने वाले व मुंबई के धारावी से लौटे दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। संक्रमण मिलने के बाद उन्हें भी बटोही रिसॉर्ट में शिफ्ट करा दिया गया था। साथ ही युवकों के घर के सभी लोगों के सैंपल भी जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजे गए थे।
विज्ञापन

रविवार को एक युवक के पिता की जांच रिपोर्ट आ गई जिसमें को रोना की पुष्टि हो गई युवक का पिता कैंसर पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है हालत को गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। साथ ही परिवार के सभी लोगों को मुंशीगंज स्थित कृपालु इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। जिले में कोरोना से संक्रमित पाए गए तीन और लोगों की जांच निगेटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक मरीज को शनिवार को और दो को रविवार को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक कोरोना के 48 केस मिल चुके हैं। तीन और मरीजों को ठीक होने के बाद लखनऊ में भर्ती कराए गए अब तक सभी 12 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा शहर के बटोही रिसॉर्ट में भर्ती 24 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित 12 मरीज ही बचे हैं।

जिले में कोरोना संक्रमण का एक और मरीज मिला है। साथ ही लखनऊ में भर्ती तीन मरीज और ठीक हो गए हैं। अब तक जिले में 48 संक्रमित मरीज पाए गए जिसमें 36 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित वृद्ध में कई बीमारियां होने का उसे लखनऊ रेफर किया गया है।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed