फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Amavan transmission transformer burnt, half a million population suffering

अमावां ट्रांसमिशन का ट्रांफार्मर जला, पांच लाख आबादी बेहाल

Wed, 08 Jul 2020 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Amavan transmission transformer burnt, half a million population suffering
रायबरेली। अमावां ट्रांसमिशन में 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से सलोन, ऊंचाहार, जगतपुर, अमावां, पावर ग्रिड, आरजीआईपीटी आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ट्रांसमिशन 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर से किसी तरह से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमावां ट्रांसमिशन में 40 और 63 एमवीए के लगे दो ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। दो दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद 63 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर जल गया। इससे सलोन, ऊंचाहार, जगतपुर, अमावां, पावर ग्रिड, आरजीआईपीटी आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई। क्षेत्रों में तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों को अलग-अलग ट्रांसमिशनों से जोड़कर बिजली की आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने लोग बेहाल हो रहे हैं। एक्सईएन (ट्रांसमिशन) अखिलेश कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है। उठे ठीक कराने में चार से पांच दिन लग सकते हैं। बिजली आपूर्ति दूसरे सेंटरों से करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेनी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। दावा तो 18 घंटे बिजली देने का किया जाता है, लेकिन बमुश्किल 7-8 घंटे बिजली मिलती है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे गांववासी बेहाल हैं। विद्युत उपभोक्ता शिवचरण, शिवमोहन, जितेंद्र कुमार, मोलू, सधोले का कहना है कि बिजली न मिलने से खेती-किसानी का काम भी चौपट हो रहा है। इस भीषण गर्मी में काफी असुविधा हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उधर, अवर अभियंता श्यामू कुशवाहा का कहना है कि क्षेत्र को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed